राजस्थान

डॉ.जसवंत होंगे बहरोड़ से बीजेपी उम्मीदवार

Shantanu Roy
3 Nov 2023 11:59 AM IST
डॉ.जसवंत होंगे बहरोड़ से बीजेपी उम्मीदवार
x

अलवर: राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। बहरोड़ से डॉ.जसवंत यादव को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एक बार अलवर सांसद, एक बार अलवर जिला प्रमुख और दो बार बहरोड़ से विधायक रहने के साथ श्रम विभाग के मंत्री रहे डॉ.यादव अपने बेटे मोहित यादव के लिए टिकट मांग रहे थे। हालांकि 2018 के विधानसभा चुनाव में उनका बेटा मोहित यादव भाजपा का प्रत्याशी था, जो तीसरे नंबर पर रहा। अब वह फिर से अपने बेटे मोहित यादव के लिए लगातार टिकट की मांग कर रहे थे।

Next Story