राजस्थान

खेत में सो रहे किसान को लाठियों से पीटा

Shantanu Roy
2 Nov 2023 12:28 PM IST
खेत में सो रहे किसान को लाठियों से पीटा
x

सीकर: खेत में सो रहे किसान से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपी किसान पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए हजारों का कैश छीनकर भाग गए। मामला सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी रिपोर्ट में धोद के रहने वाले भंवरलाल (45) ने बताया कि वह अपने खेत में मूंगफली की फसल की रखवाली करने के लिए खेत में सो रहा था। गाड़ी से आए नेमीचंद, मनोज, अशोक व ताराचंद उसके खेत का गेट तोड़कर अंदर घुस गए और उसे खाट से गिरा दिया। जिसके बाद आरोपियों ने भंवरलाल से लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की।

Next Story