मनोरंजन

नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए सैलून पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई photo

Rounak Dey
26 Nov 2020 5:00 PM IST
नए हॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए सैलून पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई photo
x
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अगले प्रोजेक्ट, टेक्स्ट फॉर यू की तैयारी शुरू कर दी है.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने अगले प्रोजेक्ट, टेक्स्ट फॉर यू की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उन्होंने शूट से पहले एक मैनीक्योर और बालों में कलर करवाती हुई नजर आई. प्रियंका की आगामी फिल्म की शूटिंग इस शुक्रवार से होगी शुरू. इस फिल्म में वह पांच बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकीं सेलीन डियोन के साथ नजर आएंगी.


इन फोटोज में प्रियंका ने मैनीक्योर करवाते हुए मास्क पहना हुआ है. उनके बाल एक प्लास्टिक शीट से ढके हुए है. तस्वीर साझा करते वक्त उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा "तैयारी ... इस शुक्रवार से हो रही टेक्स्ट फॉर यू की शुरुआत" प्रियंका के फैंस भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में है. उनके चाहने वाले लाइक्स और कमेंटस द्वारा बेहद प्यार देते है.

प्रियंका चोपड़ा की इस नई फिल्म का नाम फिलहाल 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया है. यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म 'एसएमएस फर डिश (SMS fur dich)' से प्रेरित बताई जा रही है. प्रियंका की इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी 'ग्रेस इज गॉन' जैसी फिल्म बनाने वाले जिम स्ट्रॉस को सौंपी गई है. फिल्म की कहानी एक औरत के बारे में है जो अचानक से अपने मंगेतर को खो देती है.

प्रियंका की द व्हाइट टाइगर (The White Tiger) और वी कैन बी हीरोज (We Can Be Heroes) भी रिलीज के लिए तैयार हैं. दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर होंगी रिलीज.

वहीं प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है जो दिग्गज फुटबॉलर डिएगो मैराडोना की है. डिएगो के निधन पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताया है. उनमें से एक प्रियंका चोपड़ा ने मैराडोना को याद करते हुए लिखा "RIP डिएगो मैराडोना, सभी समय के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक"

Next Story