धर्म-अध्यात्म

बुधवार के दिन ऐसे करे भगवान गणेश को प्रसन्न, अपनाएं ये आसान उपाय

Subhi
28 July 2021 2:52 AM GMT
बुधवार के दिन ऐसे करे भगवान गणेश को प्रसन्न, अपनाएं ये आसान उपाय
x
हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार-देवताओं में गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं।

हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार-देवताओं में गणेश जी प्रथम पूजनीय हैं। इसीलिए किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। सावन में गणेश पूजा का लाभ दुगना हो जाता है। क्योंकि भगवान शिव को गणेश जी अति प्रिय हैं। गणेश जी बुध ग्रह के कारक देवता माने जाते हैं। इस दिन गणेश की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। भक्तों के दुख को दूर करने की वजह से इन्हें विघ्नहर्ता के नाम से जाना जाता है। आइये जानते हैं कि भगवान गणेश को जल्द प्रसन्न करने के उपाय।

1. गणेश जी को लाल रंग बहुत ही प्रसन्न है। इसलिए बुधवार के दिन भगवान गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाकर उसे खुद भी लगाना चाहिए। इससे भगवान गणेश की कृपा बरसती है।

2. शमी का पौधा भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी का पौधा अर्पित करना चाहिए। इससे घर में धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है।

3. चावल को पूजा पाठ में बहुत पवित्र माना जाता है। परंतु भगवान गणेश को सूखा चावल नहीं चढ़ाना चाहिए। बल्कि चावल को गीला करके चढ़ाना चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

4. भगवान गणेश को दूर्वा बहुत प्रिय है। इस अर्पित करने से भगवान गणेश बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। बस ध्यान रहे कि दूर्वा भगवान गणेश के मस्तक पर रखना चाहिए।

5. बुधवार के दिन भगवान गणेश को घी, गुड़ का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में धन संबंधी सभी समस्याएं दूर होती हैं। जीवन में खुशहाली का आगमन होता है।



Next Story