लाइफ स्टाइल

ऐसे स्थान जिन्हें छोड़कर जा चुके हैं लोग, ये 7 जगहें सदियों से वीरान

Admin4
16 April 2021 12:27 PM GMT
ऐसे स्थान जिन्हें छोड़कर जा चुके हैं लोग, ये 7 जगहें सदियों से वीरान
x
पर ऐसी कई जगहें भी हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ डरावनी भी होती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क भारत बहुत ही खूबसूरत देश है और यहां पर ऐसी कई जगहें हैं जिन्हें देखकर ऐसा लगे कि बस वहां की खूबसूरती को निहारते रहें। पर ऐसी कई जगहें भी हैं जो खूबसूरत होने के साथ-साथ डरावनी भी होती हैं। किसी घने जंगल में दिन में अच्छा लग सकता है, लेकिन रात में ये बहुत डरावना भी लग सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसी कई जगहें रही हैं जो एक समय पर भरी पूरी रहती थीं, लेकिन उन्हें लोग छोड़कर चले गए और इसके बाद उन जगहों को भुतहा माना जाने लगा।

ये जगहें देखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत हैं और ये बाकायदा टूरिस्ट प्लेसेज बन चुकी हैं, लेकिन फिर भी ऐसे कई लोग हैं जो यहां जाने से डरते हैं और कुछ जगहों में तो रात में जाना वर्जित ही है। तो चलिए आज आपको बताते हैं भारत की सबसे प्रसिद्ध Abandoned प्लेसेज के बारे में।
1. भानगढ़, राजस्थान
भारत की सबसे ज्यादा हॉन्टेड प्लेस मानी जाने वाली जगह है भानगढ़ का किला। माना जाता है कि यहां रहने वाली राजकुमारी रत्नावति के प्यार में पड़कर एक तांत्रिक ने इत्र की बोतल में काला जादू करके भेजा था। रत्नावति को इस बात की खबर लग गई और उसने इत्र की बोतल पत्थर पर तोड़ दी। काला जादू होने के कारण वो पत्थर तांत्रिक के पीछे हो लिया और उसे कुचलकर मार डाला। मरने से पहले तांत्रिक ने श्राप दिया कि इस जगह रहने वाले सभी लोग जल्द मर जाएंगे और एक एक कर राज परिवार खत्म हो गया।
इसके बाद से यहां रात में कोई नहीं रुकता क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अभी तक बहुत सी आत्माएं यहां निवास करती हैं। यहां बाकायदा नोटिस लगा हुआ है कि भानगढ़ के किले में रात में प्रवेश वर्जित है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत की सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा के भूतों और रहस्यों के बारे में क्या जानते हैं आप?
2. धनुषकोडी, तमिलनाडु
तमिलनाडु के सबसे खूबसूरत इलाकों में से एक पंबन टापू का ये प्रसिद्ध क्षेत्र है। इस शहर का कनेक्शन रामायण से माना जाता है। असल में इस शहर की हालत ऐसी दो तूफानों की वजह से हो गई। दो तूफानों ने इस शहर को उजाड़ दिया। कुछ लोगों का मानना है कि यहां बुरी ताकतों का वास है और इसलिए ये ऐसा हो गया और कोई यहां बस नहीं पाया। इसका धार्मिक महत्व भी है क्योंकि राम सेतु की शुरुआत इसी जगह से होती है। यहां अब खंडहर ही बचे हैं, लेकिन ये हैं बहुत ज्यादा खूबसूरत।
3. रॉस आइलैंड, अंडमान
अंडमान में अक्सर लोग हैवलॉक और राधानगर बीच आदि में जाते हैं, लेकिन यहां पर एक ऐसा आइलैंड भी है जो 1941 से ही वीरान है और अब ये बहुत ही अनोखी जगह बन चुका है। 1941 में एक भूकंप के कारण इस जगह को ब्रिटिश कालोनिस्ट्स ने छोड़ दिया था। इसके बाद से ये ऐसा ही है और अब ये बहुत ही अच्छा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है। माना जाता है कि यहां बहुत से ऐसे राज़ छुपे हैं जिनके बारे में लोग नहीं जानते हैं।
4. फतेहपुर सीकरी, आगरा
1585 में पानी की कमी के कारण फतेहपुर का ये किला वीरान छोड़ दिया गया था। पर अक्बर का ये किला आज भी उतना ही खूबसूरत है और साथ ही साथ ये एक टूरिस्ट अट्रैक्शन भी बन गया है। कहा जाता है कि इस जगह पर कई आत्माएं रहती हैं। अक्बर ने कई लोगों का सिर कलम करवा दिया था और उनकी आत्माएं अभी भी यहां मौजूद हैं। अब इस बात पर यकीन न भी किया जाए तो भी ये लाल पत्थरों वाला किला बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है और इसे देखने दूर-दूर से लोग आते हैं।
5. चिकटन, लद्दाक
जिस तरह हॉरर नॉवल में काउंट ड्रैकुला नामक वैम्पायर का किला पहाड़ी के ऊपर बनाया गया था वैसे ही कार्गिल में ड्रैकुला के किले जैसा ही एक किला मौजूद है। ये पहाड़ के ऊपरी हिस्से में है और इसकी परछाई नीचे आती है। ये किला इतना खूबसूरत दिखता है, लेकिन इसके पीछे भी कई कहानियां हैं। इस किले पर कई बार आक्रमण किए गए, लेकिन कोई इसे तोड़ नहीं पाया। अब ये एक टूरिस्ट अट्रैक्शन है, लेकिन इसकी जगह और इसकी हालत देखकर कई लोग यहां जाने से डरते हैं।
6. कुलधरा, राजस्थान
शायद भारत की सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक कुलधरा को गिना जाता है। कुलधरा को भुतहा शहर माना जाता है। इसका इतिहास अभी भी नहीं सुलझाया गया है क्योंकि लोककथा के अनुसार 300 साल पहले इस शहर के लोग रातोंरात गायब हो गए थे। यहां जाकर आपको एक अजीब सन्नाटा देखने को मिलेगा और यही इस शहर को और भी अजीब बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें- भारत के सबसे अनोखे होटल्स में से एक उदयपुर के इस जल महल के बारे में जानें

7. शेट्टिहाली चर्च, कर्नाटक
ये चर्च 1860 में फ्रेंच मिशनरीज द्वारा बनाया गया था। इसे भी एक आपदा के कारण खाली कर दिया गया। दरअसल, हेमावती नदी में आई बाढ़ के कारण ये चर्च अक्सर पानी के नीचे डूब जाता है, लेकिन 250 सालों तक डूबने और वापस सतह पर आने के बाद भी ये चर्च अभी तक खड़ा हुआ है। इस चर्च के नजदीक अनाथालय और स्कूल भी बनवाए गए थे, लेकिन हेमवती नदी में बने डैम के कारण ये बार-बार डूबने लगा। माना जाता है कि इस चर्च की रक्षा करने वाली अलौकिक ताकतें हैं जो इस चर्च को इतने सालों से खड़ा रखे हैं। अब ये बाकायदा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन चुका है।


Next Story