मनोरंजन
इंटरनेट पर पवन सिंह ने मचाया तहलका, ये 'राजस्थानी घाघरा' का VIDEO हुआ जमकर वायरल
Shubhra Nandy
5 Dec 2020 6:36 PM IST

x
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी आवाज और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी आवाज और अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं.उनके वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. पवन सिंह भोजपुरी फिल्म जगत का एक ऐसा नाम है, जिनकी फिल्में और गाने रिलीज होते ही हर तरफ छा जाती है. भोजपुरी दर्शक पवन सिंह की आवाज और उनके अभिनय के दीवाने हैं. इन दिनों इंटरनेट पर पवन सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
इंटरनेट पर छाया वीडियो
हाल ही में रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'राजस्थानी घाघरा' इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस गाने के वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. आदिशक्ति द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस गाने के वीडियो को अब तक एक करोड़ से ज्यााद बार देखा जा चुका है. आप भी देखिए, पवन सिंह के इस वायरल गाने का वीडियो-
एक लाख से ज्यादा बार इस गाने को लाइक किया गया है और गाने पर भोजपुरी दर्शक जमकर कमेंट्स भी करते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही पवन सिंह का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पवन सिंह भोजपुरी एक्ट्रेस मधु सिंह के साथ लंदन में एक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे थे.
Next Story





