अन्य
हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित व मधुर धुनों की पुरानी यादों को ताजा करने लिए जीनत अमान तैयार
jantaserishta.com
17 Aug 2024 3:06 PM IST

x
मुंबई: हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री जीनत अमान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित और मधुर धुनों की पुरानी यादों को ताजा करने लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि वो पिछले पांच दशकों के शानदार धुनों को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने 1971 में प्रदर्शित फिल्म 'हरे' के मशहूर गीत 'दम मारो दम' की धुन के साथ कुछ बेहद रोमांचक चीज आने के संकेत दिए हैं।
उन्होंने हिंदी सिनेमा में सबसे प्रतिष्ठित और मधुर धुनों के पांच दशकों के प्रदर्शन की सराहना की। अभिनेत्री ने लिखा, मेरे पास आने वाले सोमवार को शेयर करने के लिए एक रोमांचक चीज है, जो आपकी पुरानी यादें ताजा कर देगा और आपके पैर थिरकने लगेंगे।
जीनत ने हाल ही में बताया था कि वह किसी आयोजन या समारोह में जाने से पहले अन्य चीजों के साथ गर्म पानी से स्नान करती हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन से पहले, मैं तैयार होते समय शांति का एक पल ढूंढने की कोशिश करती हूं।
उन्होंने कहा, मैं एक चिड़चिड़ी आंटी के रूप में शुरुआत करती हूं और जीनत अमान के रूप में उभरती हूं।
गुजरे जमाने की शानदार अदाकारा जीनत अमान के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो, वो अभिनेता ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर अभिनीत "द रॉयल्स" फिल्म में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ साक्षी तंवर, नोरा फतेही, डिनो मोरिया, चंकी पांडे और मिलिंद सोमण जैसे कई कलाकार भी शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





