अन्य
लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर हो सकते हैं जहीर खान : रिपोर्ट
jantaserishta.com
20 Aug 2024 8:24 AM IST

x
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जहीर खान की मेंटॉर की भूमिका के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बातचीत चल रही है।
भारत की 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य जहीर खान को गौतम गंभीर की गैर-मौजूदगी से बनी जगह पर रखने की बात चल रही है। अगर जहीर यह पद संभालते हैं, तो लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों को काफी मदद मिलेगी क्योंकि जहीर एक दिग्गज गेंदबाज रहे हैं।
बता दें, गौतम गंभीर के 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स चले जाने के बाद से लखनऊ में कोई मेंटॉर नहीं है। जानकारी के अनुसार, "भारतीय टीम के साथ जहीर खान की संभावित भूमिका के लिए बात नहीं बन सकी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गंभीर की सिफारिश पर मोर्ने मोर्कल को प्राथमिकता दी।"
लखनऊ सुपर जायंट्स के मौजूदा कोचिंग सेटअप में एडम वोग्स, लांस क्लूजनर, जॉन्टी रोड्स, श्रीधरन श्रीराम और प्रवीण तांबे के साथ हेड कोच जस्टिन लैंगर भी हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी में एक और प्रमुख कोच के शामिल होने की भी चर्चा है, लेकिन इसका विवरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





