अन्य
बिहार के युवाओं को अब नौकरी की जगह अधिकार के लिए लड़ना होगा: प्रशांत किशोर
jantaserishta.com
27 Jun 2024 2:07 PM IST

x
पटना: चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि आज समय आ गया है कि बिहार के युवा नौकरी की जगह अब अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ें। उन्होंने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर भी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो बच्चे दिन रात एक कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनका पेपर लीक हो गया, उसकी चिंता किसी नेता को नहीं है।
बिहार में जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लड़के मुंबई और दिल्ली में जाकर मजदूरी कर रहे हैं और 9 वीं फेल नेता बिहार में राज कर रहे हैं। बिहार के सभी लोगों को वो ज्ञान दे रहे हैं कि हमें गद्दी में बैठा दो तो हम सबको नौकरी दे देंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को अब नौकरी नहीं चाहिए, अब राज चाहिए। जब राज होगा तो नौकरी तो अपने आप हमें मिलेगी। बिहार में राज तेजस्वी यादव जैसे लोग करेंगे और नौकरी के लिए भीख हम मांगेंगे? अब ऐसा बिहार में नहीं होगा।
किशोर ने भाजपा की मजबूरियों पर बात करते हुए कहा कि देश में लोकसभा चुनाव परिणाम ऐसा आया है कि भाजपा वाले चाहें भी तो नीतीश कुमार को नहीं हटा सकते। आलम देखिए, बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को हटाने के लिए कमर कस ली है। भाजपा को दिल्ली बचाना है तो नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना होगा। इसके अलावा अगर नीतीश कुमार को कुर्सी पर बैठाए रखना है तो बिहार पीछे रह जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





