अन्य
आप देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं, सचिन ने पीएम मोदी को दी बधाई
jantaserishta.com
11 Jun 2024 12:15 PM IST

x
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रविवार को एक बार फिर से भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। यह उनका बतौर प्रधानमंत्री तीसरा कार्यकाल होगा। इस मौके पर गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।
भाजपा के एनडीए को बहुमत मिलने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के रूप में तीसरी बार चुने जाने पर बधाई। भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की आपकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं।"
10 सालों तक देश की सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में फिर से देश की कमान संभाल ली है। 9 जून की शाम वो तीसरी बार शपथ ग्रहण कर प्रधानमंत्री बने। वे जवाहरलाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को ढेर सारी बधाइयां मिली हैं।
इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में नाकाम रही। अपनी सरकार बनाने के लिए बीजेपी को अपने दो सहयोगी टीडीपी और जनता दल (यूनाइटेड) पर निर्भर रहना पड़ा। हालांकि, इंडिया गठबंधन की तमाम रणनीतियों और जतन पर बीजेपी ने पानी फेर दिया और तीसरी बार अपनी सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





