अन्य

‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण की शुरुआत करेगी योगी सरकार

jantaserishta.com
3 Oct 2024 8:34 AM IST
‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण की शुरुआत करेगी योगी सरकार
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित कर रही योगी सरकार ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण की शुरुआत करने जा रही है। शारदीय नवरात्रि में सीएम योगी स्वयं पांचवें चरण की शुरुआत करेंगे।
‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण की शुरुआत के दौरान सीएम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कई नई योजनाओं का भी ऐलान कर सकते हैं। इसके लिए गृह विभाग के साथ 12 विभागों को जिम्मेदारी दी गई है।
दरअसल, योगी सरकार ने 17 अक्टूबर, 2020 को प्रदेश में 'मिशन शक्ति' की शुरुआत की थी। इसके बाद 26 फरवरी, 2021 को दूसरा चरण, 21 अगस्त, 2021 को तीसरा चरण और 14 अक्टूबर, 2022 को चौथा चरण शुरू किया गया था।
लखनऊ में सीएम योगी 'मिशन शक्ति' के पांचवें चरण का शुभारंभ करेंगे। पांचवें चरण के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलों में मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी बनाए गए पुलिस अधिकारी ऑनलाइन जुड़ेंगे। इस दिन लखनऊ के साथ ही प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जिलों में महिला सशक्तीकरण रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही सीएम योगी महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
लखनऊ में 1,090 चौराहों पर विमेंस फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा तैयार प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे। महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। महिलाओं के लिए, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में एक समर्पित स्वास्थ्य हेल्पलाइन 'महिला स्वास्थ्य लाइन' को भी जल्द लॉन्च किया जाएगा।
यह वीमेन पावर लाइन 1,090 की तर्ज पर होगी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुलभ स्वास्थ्य सेवा सहायता प्रदान करना है। इस हेल्पलाइन के जरिए महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ टेली-परामर्श की सुविधा दी जाएगी, जिसके तहत महिलाओं को दूर के अस्पतालों या क्लीनिकों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story