अन्य
14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान 'त्रैमास' चलाएगी योगी सरकार
jantaserishta.com
9 Oct 2024 8:23 AM IST

x
लखनऊ: योगी सरकार 36.80 करोड़ पौधरोपण के बाद अब पेड़ बचाओ अभियान 'त्रैमास' चलाएगी। यह अभियान 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक चलेगा।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कुकरैल नदी तट पर स्थित "सौमित्र वन" में पेड़ बचाओ अभियान 'त्रैमास' का शुभारंभ किया। उन्होंने सौमित्र वन में रोपित वृक्षों का अवलोकन भी किया।
वन मंत्री ने कहा कि 3 अक्टूबर से 14 जनवरी तक पेड़ बचाओ अभियान त्रैमास का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत वृक्षारोण महाअभियान के अंतर्गत रोपित किए गए पौधों की देख-भाल और सुरक्षा का काम किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे प्रदेश में जितने भी पेड़ लगाए गए हैं, उनका विशेष ध्यान रखा जाए, क्योंकि ये पेड़ मां के नाम से लगाए गए हैं और मां से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर वह खुद जनपदों का भ्रमण कर रोपित पौधों की स्थिति को देखेंगे। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मौके पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, पीसीसीएफ वन्य जीव संजय श्रीवास्तव, एमडी वन निगम सुनील चौधरी, पीसीसीएफ कार्य योजना अशोक कुमार, उप्र वन निगम के महाप्रबंधक संजय पाठक, सीसीएफ लखनऊ मंडल रेनू सिंह की मौजूदगी रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





