अन्य

शिनच्यांग की परिष्कृत मौसम संबंधी सेवाएं कपास की आय बढ़ाने में मददगार

jantaserishta.com
2 Jan 2025 8:43 AM IST
शिनच्यांग की परिष्कृत मौसम संबंधी सेवाएं कपास की आय बढ़ाने में मददगार
x
बीजिंग: मौसम संबंधी डेटा का विश्लेषण, पूर्वानुमान मॉडल में सुधार और पूर्वानुमान सटीकता में सुधार आदि तरीकों से हाल के दिनों में, चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश के मौसम विज्ञान ब्यूरो के कर्मचारी कपास मौसम सेवा उत्पादों को अपग्रेड कर रहे हैं।
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो की शिनच्यांग सर्वेक्षण टीम के आंकड़ों के मुताबिक 2024 में शिनच्यांग का कपास उत्पादन वर्ष 2023 की तुलना में अधिक रहा और चीन के कुल कपास उत्पादन में इसका अनुपात लगातार बढ़ रहा है, जो 92.2 प्रतिशत तक पहुंच गया है, जो एक रिकॉर्ड ऊंचाई है। शिनच्यांग का कपास उत्पादन इतना शक्तिशाली है और बुद्धिमान एवं परिष्कृत मौसम संबंधी सेवाएं एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
शिनच्यांग कृषि मौसम विज्ञान वेधशाला के निदेशक हुओ शुनगुओ ने बताया कि कपास की बुआई, वृद्धि से लेकर चुनने तक, हमने संपूर्ण कपास रोपण प्रक्रिया के लिए मौसम संबंधी सेवाएं बनाई हैं। हाल के वर्षों में, कपास की गुणवत्ता और उपज में सुधार करने के लिए, शिनच्यांग मौसम विज्ञान प्रशासन ने शिनच्यांग में जलवायु-अनुकूलित कपास रोपण के लिए परिष्कृत ज़ोनिंग कार्य करने के लिए संबंधित विभागों के साथ मिलकर काम किया है। हमने कपास उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में कपास उगाने के लिए उपयुक्त परिस्थितियों का विश्लेषण किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story