अन्य
2024 में शिनच्यांग के खोरगोस भूमि बंदरगाह ने 4.2 लाख से अधिक वाहनों का निर्यात किया
jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:38 AM IST

x
बीजिंग: ऑटोमोबाइल निर्यात के लिए चीन के सबसे बड़े स्थलीय बंदरगाह के रूप में, शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश में स्थित खोरगोस बंदरगाह पर संपूर्ण वाहनों के निर्यात में अत्यधिक वृद्धि की प्रवृत्ति देखी गई है।
खोरगोस कस्टम्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में, खोरगोस पोर्ट से 4,21,000 वाहनों का निर्यात किया गया, जो साल 2023 की तुलना में 38.6 प्रतिशत अधिक था और यह एक ऐतिहासिक उच्च स्तर भी है।
खोरगोस हाईवे पोर्ट के केंद्रीकृत निरीक्षण स्थल पर निर्यात के लिए प्रतीक्षारत कारें बड़े करीने से पंक्तिबद्ध हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के वाणिज्यिक वाहन जैसे यात्री कारें, डम्प ट्रक और नई ऊर्जा कारें शामिल हैं।
वाणिज्यिक वाहनों की बढ़ती निर्यात मांग को देखते हुए, खोरगोस कस्टम्स ने 24 घंटे की माल ढुलाई निकासी प्रणाली लागू की है, समीक्षा और रिलीज प्रक्रियाओं को अनुकूलित किया है, सीमा शुल्क के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत किया है, वाहन रिसेप्शन, इलेक्ट्रॉनिक घोषणा और विदेशी वाहन रिसेप्शन के लिए बंदरगाहों पर ठहरने का समय कम किया है और निर्यात किए गए वाणिज्यिक वाहनों के लिए कुशल सीमा शुल्क निकासी सुनिश्चित की है।
खोरगोस कस्टम्स के एक अधिकारी के अनुसार, सीमा शुल्क चेकपॉइंट प्रणाली को उन्नत और रूपांतरित करके, वाणिज्यिक वाहनों की क्यूआर कोड जानकारी और सीमा शुल्क निकासी प्रणाली के बीच स्वचालित इंटरैक्शन और स्वचालित पहचान साकार किया गया, जिससे सीमा शुल्क निकासी का समय 30 घंटे से घटकर 5 घंटे के भीतर हो जाता है और समग्र सीमा शुल्क निकासी दक्षता में 80 प्रतिशत से अधिक सुधार होता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





