अन्य

यूजर्स के डीएम को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा एक्स, एलन मस्क ने नहीं दिया कोई स्पष्ट जवाब

jantaserishta.com
8 July 2024 11:30 AM IST
यूजर्स के डीएम को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा एक्स, एलन मस्क ने नहीं दिया कोई स्पष्ट जवाब
x
नई दिल्ली: एक्स अपनी सर्विस के कथित उल्लंघनों और दुरुपयोग की जांच करने, या कानूनों या सरकारी अनुरोधों का अनुपालन करने के लिए कुछ यूजर्स के डीएम (डायरेक्ट मैसेज) को मैन्युअल रूप से रिव्यू कर रहा है।
किम डॉटकॉम नाम से एक एक्स यूजर ने सोमवार को इस पॉलिसी अपडेट को पोस्ट किया, जिसका एलन मस्क स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, जो कि प्लेटफार्म पर कंटेंट को एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रदान करने की पॉलिसी के खिलाफ है। मस्क ने रिप्लाई में कहा, ''यह वर्तमान में अजीब तरीके से काम करता है (अगर आप इसे ऑन रखते हैं)। हम इसके इस्तेमाल को आसान बनाने और ग्रुप मैसेज पर भी लागू करने पर काम कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा, ''एक्स ऑडियो और वीडियो कॉल ऑटोमैटिक रूप से एन्क्रिप्ट किए जाते हैं।'' कई यूजर्स ने एक्स द्वारा डीएम की मैन्युअल रूप से रिव्यू करने पर चिंता जाहिर की। एक एक्स यूजर ने पोस्ट किया, ''क्या यह मेरी गलती है या एलन, किम के सवाल को समझ नहीं पाए? किम सरकारी अनुरोध पर डीएम रिव्यू करने को लेकर चिंतित हैं।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story