अन्य
अफगानिस्तान के काबुल-जलालाबाद राजमार्ग की दूसरी लेन का काम शुरू, बढ़ेगा व्यापार
jantaserishta.com
27 Oct 2024 8:19 AM IST

x
काबुल: अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर काबुल-जलालाबाद राजमार्ग के दूसरे लेन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर ने दी।
आर्थिक मामलों के कार्यवाहक उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने कहा कि अफगानिस्तान की राजधानी को पूर्वी प्रांत नांगरहार की प्रांतीय राजधानी से जोड़ने वाले राजमार्ग के दूसरे लेन का काम शुरू किया गया है जिसकी लंबाई 150 किलोमीटर है। इससे पड़ोसी प्रांतों और क्षेत्र से बाहर व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि नांगरहार प्रांत के लोक निर्माण निदेशालय ने जलालाबाद को काबुल शहर से जोड़ने वाली सड़क की दूसरी लेन का काम पहले ही शुरू कर दिया है।
युद्धग्रस्त मध्य एशियाई देश के दक्षिण में काबुल-कंधार सड़क की दूसरी लेन और उत्तर में काबुल-मजार-ए-शरीफ राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





