अन्य

आतिशी अपने गिरेबान में झांके, 2500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे : रमेश बिधूड़ी

jantaserishta.com
13 March 2025 8:34 AM IST
आतिशी अपने गिरेबान में झांके, 2500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे : रमेश बिधूड़ी
x
नई दिल्ली: दिल्ली की भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने चुनाव के दौरान कहा था कि महिलाओं को हर माह 2,500 रुपये दिए जाएंगे। होली पर महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन, सरकार के दोनों वादे झूठे निकले।
आम आदमी पार्टी के विरोध-प्रदर्शन पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आतिशी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। लेकिन, उन्हें अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। कालकाजी विधानसभा में बीते 10 साल में सड़कें टूटी हुई हैं। पीने के लिए पानी नहीं है। ये लोग पंजाब में वादा करके आए थे कि महिलाओं को सम्मान राशि दी जाएगी। गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाएगा। दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने वाले थे। लेकिन, इन लोगों ने तो शराब घोटाला किया।
उन्होंने कहा, "आतिशी से मैं कहना चाहता हूं कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी विधायक बने ज्यादा समय नहीं हुआ है। केजरीवाल को दिखाने के लिए यह प्रदर्शन न करें कि वह बहुत अच्छा कार्य कर रही हैं। दिल्ली की भाजपा सरकार में दिल्ली विकसित होगी। जहां तक महिलाओं को 2,500 रुपये देने की बात है, वह भी दिया जाएगा। दिल्ली का बजट पेश होने के बाद महिलाओं के खाते में सम्मान राशि दी जाएगी।"
उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जिस तरह हिरण्य कश्यप ने भक्त प्रह्लाद को नष्ट करने के लिए शक्ति और अहंकार का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी, आज केजरीवाल के शासन सहित ऐसी ही ताकतें मौजूद हैं। 'आप-दा' से दिल्ली के लोगों ने मुक्ति पा ली है। अब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को विकसित नगर बनाने और इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story