अन्य

'मन की बात' में जिक्र होने पर 'हरि बगिया स्वयं सहायता समूह' की महिलाओं ने जाहिर की खुशी

jantaserishta.com
30 Sept 2024 8:41 AM IST
मन की बात में जिक्र होने पर हरि बगिया स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जाहिर की खुशी
x
छतरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 114वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के छतरपुर के 'हरि बगिया स्वयं सहायता समूह' की महिलाओं की प्रशंसा की। पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में अपना जिक्र होने पर समूह की महिलाओं ने खुशी व्यक्त की।
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये छतरपुर के खोप गांव के 'हरि बगिया स्वयं सहायता समूह' की प्रशंसा की। दस महिलाओं के इस समूह ने गांव के एक तालाब को गहरा करके जल संरक्षण की मिसाल कायम की और मिट्टी का इस्तेमाल करके छह एकड़ बंजर जमीन को खाद्य वन में बदल दिया। इस तरह उन्होंने सतत विकास में अपने नवाचार को प्रदर्शित किया।
'हरि बगिया स्वयं सहायता समूह' की सदस्य कौशल्या रजक ने बताया, "प्रशासन ने हमें छह एकड़ जमीन मुहैया कराई है और हम बहुत खुश हैं। हम इस बात से भी रोमांचित हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे प्रयासों को सराहा है। यहां पर पहले बहुत सारी जमीन बंजर थी, लेकिन अब फलों के पौधों से लदा हुआ एक हरा-भरा बगीचा है।"
समूह की तरफ से किए गए प्रयासों को सराहते हुए कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने बताया, "खोप गांव की महिलाओं ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है। चंदेलकालीन झील का जीर्णोद्धार किया गया और नीति आयोग तथा अटल भूजल योजना के फंड से छह एकड़ जमीन पर छह हजार पौधे उगाए गए।"
उन्होंने आगे बताया कि पिछले सीजन में महिलाओं ने प्याज बेचकर 90 हजार रुपये कमाए और अब हमारे खाने में फल और सब्जियां इस्तेमाल की जाती हैं। उनके प्रयासों से ग्राम पंचायत के बच्चों के पोषण में सुधार हुआ है। इन 10 महिलाओं ने कड़ी मेहनत की है और दूसरों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story