अन्य

बीआरएस की महिला नेताओं ने तिहाड़ जेल में की कविता से मुलाकात

jantaserishta.com
18 Jun 2024 2:00 PM IST
बीआरएस की महिला नेताओं ने तिहाड़ जेल में की कविता से मुलाकात
x
नई दिल्ली: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और पूर्व मंत्री पी. सबिता इंद्र रेड्डी और सत्यवती राठौड़ ने मंगलवार को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बीआरएस एमएलसी के. कविता से मुलाकात की।
मिलने वाली सभी नेता महिला हैं। कविता दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को मनी लॉन्ड्रिंग में कथित भूमिका के लिए इसी साल 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था।
आरोप हैं कि वह ‘साउथ गैंग’ का हिस्सा थीं, जिसने कथित तौर पर दिल्ली सरकार की शराब नीति को अपने बिजनेस के लिए बदल दिया और इसके लिए दिल्ली में आप सरकार को 100 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। शराब घोटाले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया, जब वह न्यायिक हिरासत में पहले से ही थीं।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दो बार उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है।
इससे पहले बीआरएस नेता आरएस प्रवीण कुमार और बालका सुमन ने पिछले महीने तिहाड़ जेल में कविता से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह (कविता) सभी आरोपों से बरी हो जाएंगी और बेदाग बाहर आएंगी। पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रवीण कुमार ने कहा था कि कविता को पूरा भरोसा है कि वह निर्दोष साबित होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story