अन्य

कुपवाड़ा में महिलाओं ने सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जवानों ने दिया सुरक्षा का भरोसा

jantaserishta.com
20 Aug 2024 9:00 AM IST
कुपवाड़ा में महिलाओं ने सैनिकों के साथ मनाया रक्षाबंधन, जवानों ने दिया सुरक्षा का भरोसा
x
कुपवाड़ा: रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा की स्थानीय महिलाओं ने पटाहिरी गैरीसन में सैनिकों को राखी बांधी। महिलाओं ने सैनिकों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
अपने परिवारों से दूर रहने वाले जवानों ने भी महिलाओं के इस कदम की सराहना की और महिलाओं का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जवानों ने महिलाओं को उपहार भेंट किए और बहनों की रक्षा में हर परिस्थिति में डटे रहने और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने की कसम खाई।
यह आयोजन विभिन्न संस्कृतियों और देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के बीच प्राकृतिक बंधन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कुपवाड़ा की महिलाओं द्वारा सैनिकों को राखी भेजना एक संदेश है कि देश की बहनें सुरक्षाबलों के अपने भाइयों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हैं, जो दिन-रात सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।
देश भर में आज रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं ने जगह-जगह पर सुरक्षाबलों और पुलिस के जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। महिलाओं ने सीमा पर तैनात जवानों और पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, जो देश की सुरक्षा में तैनात हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने सैनिकों और पुलिसकर्मियों को मिठाई तथा उपहार भी दिए। सुरक्षाबलों और पुलिस जवानों ने भी महिलाओं का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वे देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story