
x
अंबाला: हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच पूर्व मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया। अनिल विज ने रविवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं, दलितों का सम्मान नहीं है। मैंने एक बार कांग्रेस के एक पूर्व प्रधानमंत्री की किताब पढ़ी थी, इसमें महिलाओं के साथ उनके व्यवहार पर प्रकाश डाला गया था।
अनिल विज ने कहा, "कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी महिला नेता के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, अभद्र टिप्पणी की गई। यह कांग्रेस पार्टी के मूल्यों को दर्शाता है।"
'क्या कुमारी शैलजा भाजपा में आ सकती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुमारी शैलजा का स्वागत किया है', इस सवाल पर अनिल विज ने कहा, "संभावनाओं पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है, बाकी मनोहर लाल कुछ कह रहे हैं, तो कुछ तो होगा ही।"
'भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जमानत दिलवाई है, ताकि आम आदमी पार्टी हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का वोट काट सके'। इस सवाल पर अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसी अपने वोटों को खुद ही काट रहे हैं। कांग्रेस अलग-अलग धड़ों की जमात है। सभी धड़ प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से एक दूसरे का विरोध कर रहे हैं। अपने वोट तो वो खुद ही काट रहे हैं।
बता दें कि अनिल विज को भाजपा ने अंबाला सीट से उम्मीदवार बनाया है। हाल ही में अनिल विज का एक बयान काफी चर्चा का विषय बना था। इसमें उन्होंने हरियाणा का मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर की थी। विज ने कहा था कि उनके समर्थक कह रहे हैं कि पार्टी में वरिष्ठता के आधार पर आपको अगला मुख्यमंत्री बनना चाहिए। अनिल विज पूर्व की सरकारों में मंत्री रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर पांच अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





