अन्य

13 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी जीतना भारत के लिए गौरव का पल: Anurag Thakur

jantaserishta.com
30 Jun 2024 4:11 PM IST
13 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी जीतना भारत के लिए गौरव का पल: Anurag Thakur
x
नई दिल्ली: भारत ने आईसीसी क्रिकेट टी-20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है। इसके बाद देश में खुशी का माहौल है। इंडिया को जीत की बधाई देते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने बड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले टीम इंडिया को बधाई और शुभकामनाएं। खिलाड़ियों ने 140 करोड़ भारतीयों को जीत का तोहफा दिया है, वो स्वागतयोग्य है। 13 साल बाद भारत को यह खिताब हासिल हुआ है। जो हम सबके लिए गौरव का विषय है। रोहित शर्मा और उनकी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास का ऐलान किया है। जीवन में अब वो जो भी आगे करने वाले हैं, उसके लिए मेरी और क्रिकेट प्रेमियों की तरफ से शुभकामनाएं देता हूं।
पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि बहुत अच्छी जीत है। पूरी टीम ने बहुत अच्छा खेला। भारत ने 13 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी जीता है। ये गौरव का पल है।
उन्होंने रोहित और विराट के टी-20 से संन्यास की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से उनका फैसला है। वे तय करते हैं कि वे कब संन्यास लेंगे। सूर्य कुमार यादव का कैच मैच का टर्निंग पॉइंट था। कैच भारतीय टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story