अन्य
पलवल विधानसभा की सीट 50 हजार वोटों से जीतेंगे : भाजपा उम्मीदवार गौरव गौतम
jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:31 AM IST

x
पलवल: हरियाणा विधानसभा चुनाव में पलवल विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार गौरव गौतम ने दावा किया है कि इस बार पलवल विधानसभा की सीट भाजपा की झोली में जा रही है और वह 50 वोटों से चुनाव जीतेंगे। गौरव गौतम ने कहा, मैं लगातार जनता के बीच में जा रहा हूं, मुझे लोगों से स्नेह और समर्थन मिल रहा है। जिस तरह से एक मां अपने बेटे को प्यार करती हैं, मेरी विधानसभा के लोग मुझे प्यार कर रहे हैं।
उनकी ओर से मिल रहे प्यार और समर्थन के दम पर कहना चाहता हूं कि पलवल विधानसभा सीट इस बार भाजपा 50 हजार वोटों से जीतेगी। जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है।। भाजपा उम्मीदवार ने कहा, कांग्रेस पार्टी प्रतिभाशाली युवाओं के खजाने पर डाका डालेगी। कांग्रेस पार्टी समाज को बांटने और गरीबों का हक मारने की राजनीति करती है। हरियाणा और पलवल की जनता ने ठान लिया है कि कांग्रेस को हरियाणा से उखाड़ देंगे। हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाएंगे और भाजपा युक्त हरियाणा करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि कांग्रेस पार्टी डराने व धमकाने की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी तानाशाही से वोट लेना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार पर कहा, उन्हें तो टिकट भी बड़ी से मुश्किल से मिली है।
भाजपा उम्मीदवार ने कहा, पलवल का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझे और इस विधानसभा को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे हैं। पलवल को विकास के ट्रैक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही ले जा सकते हैं। हमने उनसे आग्रह किया कि आप यहां आएं और लोगों को भरोसा दिलाएं कि आप पलवल को दुनिया और देश के मानचित्र पर सबसे ऊपर ले जाएंगे। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





