अन्य

विलेज डिफेंस ग्रुप के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा मजबूत करेंगे : डीजीपी आर आर स्वैन

jantaserishta.com
12 Aug 2024 8:39 AM IST
विलेज डिफेंस ग्रुप के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा मजबूत करेंगे : डीजीपी आर आर स्वैन
x
सांबा: जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी आर आर स्वैन ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा सांबा के राजपुरा में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वीडीजी की सहायता से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा मजबूत की जाएगी।
डीजीपी स्वैन ने कहा, "सांबा और कठुआ जिले में विलेज डिफेंस ग्रुप (वीडीजी) की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमें लगता है कि हम वीडीजी के साथ मिलकर सीमा पर सुरक्षा मजबूत कर सकते हैं। सरकार भी इस पर काफी जोर दे रही है। हम हमेशा इस चीज का यकीन रखते हैं कि पब्लिक भागेदारी और सहयोग के बिना हम उचित परिणाम हासिल नहीं कर सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि हमने आज वीडीजी के सदस्यों से मुलाकात की। हमने उनकी बातें सुनी, उन्होंने भी हमारी बातें सुनी और सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने पर जोर दिया। वीडीजी के हथियारों को भी जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा।
कश्मीर के कोकरनाग में हुए मुठभेड़ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, "कोकरनाग में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान दो जवान शहीद हुए हैं। हम जल्द ही इलाकों में छुपे आतंकियों को ढेर करेंगे।"
मालूम हो कि, विलेज डिफेंस ग्रुप जम्मू-कश्मीर में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए गठित एक संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद और अन्य अपराधों से ग्रामीणों की सुरक्षा करना है।
वीडीजी ने ग्रामीणों को आतंकवादियों से लड़ने और अपने गांवों की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वीडीजी के सदस्य स्थानीय ग्रामीण होते हैं, जो स्वेच्छा से इस संगठन में शामिल होते हैं। उन्हें पुलिस और सेना द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें हथियार भी प्रदान किए जाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story