अन्य
बिहार चुनाव में मनमुताबिक सीटें भी मिलेंगी : अखिलेश सिंह
jantaserishta.com
23 Feb 2025 8:33 AM IST

x
मोतिहारी: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस भी आगामी विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने का मन बनाए हुए है। इसी को लेकर कांग्रेस के बड़े नेताओं का दौरा बिहार में शुरू हो गया है।
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने शनिवार को कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था। आगामी चुनाव में यहां से विधानसभा में प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। पिछले 15 दिनों के अंदर राहुल गांधी दो बार बिहार आ चुके हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बिहार आने वाले हैं।
उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा कि कांग्रेस जो सीटें चाहती हैं, वह मिलेंगी। यह मैं जानता हूं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में आने की चर्चा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि अभी तो वे आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है। वैसे उनके आने से महागठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। यह लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से पिछले पांच साल बिहार में सरकार चली है, उससे कोई खुश नहीं है।
खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु भी गुरुवार को बिहार पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी हो, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए। बिहार में कांग्रेस भी लड़ाई लड़ेगी और न केवल जीतने के लिए लड़ेगी बल्कि जीतेगी भी।
अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने का बाद पहली बार पटना पहुंचे थे। इसके बाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी बिहार की राजधानी पटना पहुंची थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





