अन्य

पीजीआई को एम्स की तर्ज पर विकसित करेंगे: ब्रजेश पाठक

jantaserishta.com
18 Aug 2024 9:09 AM IST
पीजीआई को एम्स की तर्ज पर विकसित करेंगे: ब्रजेश पाठक
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि पीजीआई को हमें एम्स की तर्ज पर विकसित करना है, पीजीआई में बहुत जल्द नए विभाग खुलेंगे।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। हम इस दिशा में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बैठक की तरह प्रदेश के अन्य जिलों में भी स्थानीय स्तर पर विभागीय समीक्षा बैठकें आयोजित की जाए। जहां जो कमी मिले, उसका तत्काल निस्तारण हो।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी, स्टेट इनोवेशन इन फैमिली प्लानिंग सर्विसेज प्रोजेक्ट एजेंसी, सांचीज एवं उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैसिलिटी के कार्यों की भी समीक्षा की। मिशन निरामया की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हम अच्छा कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एड्स की जांच और इलाज की हमारे पास सबसे अच्छी व्यवस्था है। एक मिशन की तरह जांच अभियान चलाए जाएं ताकि कोई मरीज नहीं छूटे।‌ चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई जा रही है, उनका लाभ सीधे आमजन को मिलना चाहिए। किसी भी अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि यूपी देश में अकेला ऐसा राज्य है, जो चिकित्सकों को पांच लाख रुपए तक वेतन दे रहा है। सभी को इलाज मुहैया कराया जाए।‌ उन्होंने पीजीआई में बेड की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अस्पताल में आने वाला कोई भी मरीज बगैर इलाज के नहीं लौटे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story