अन्य

अम‍ित शाह के सवालों का सही समय पर देंगे जवाब : तारि‍क हमीद कर्रा

jantaserishta.com
24 Aug 2024 8:15 AM IST
अम‍ित शाह के सवालों का सही समय पर देंगे जवाब : तारि‍क हमीद कर्रा
x
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारि‍क हमीद कर्रा ने कहा है क‍ि भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अम‍ित शा के सवालों का सही समय पर सही जवाब द‍िया जाएगा। गौरतलब है क‍ि नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के साथ कांग्रेस के चुनावी गठबंधन पर अम‍ित शाह ने कांग्रेस से 10 सवाल पूछे थे।
तारि‍क हमीद कर्रा ने शुक्रवार को अपनी पार्टी की बैठक के बारे में बताया क‍ि इसमें पहले चरण में होने वाले 24 सीटों के बारे में चर्चा की गई और पार्टी का ट‍िकट मांगने वाले दावेदारोंं के नामों पर मंथन क‍िया गया। उन्‍होंने कहा क‍ि उनकी पार्टी जल्‍द ही अपने उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इसके बाद अगले चरण के ल‍िए उम्‍मीदवारों के नामों पर व‍िचार क‍िया जाएगा।
अनुच्‍छेद 370 के संबंध में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के रुख पर कांग्रेस पार्टी का व‍िचार पूछे जाने पर पीसीसी अध्‍यक्ष कर्रा ने कहा क‍ि सही समय आने पर पार्टी अपने व‍िचार को प्रकट करेगी। उन्‍होंने कहा क‍ि अनुच्‍छेद 370 पर कांग्रेस का अपना एजेंडा है, जब‍क‍ि नशनल कॉन्फ़्रेन्स का अपना अलग एजेंडा है।
कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि भाजपा की नीत‍ियां जन व‍िरोधी हैं, इसल‍िए हमने इन नीत‍ियों का व‍िरोध करने वाले समान व‍िचारधारा के दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला क‍िया है। कांग्रेस पार्टी भाजपा की जन व‍िरोधी नीतियों का व‍िरोध करती रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story