अन्य

एमपी के झाबुआ में पत्नी ने शराबी पति को मार डाला, गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 April 2025 8:38 AM IST
एमपी के झाबुआ में पत्नी ने शराबी पति को मार डाला, गिरफ्तार
x
झाबुआ: यूपी के मेरठ और बरेली से पत्नियों की खौफनाक वारदात सामने आने के बाद अब मध्य प्रदेश के झाबुआ से भी इसी तरह की घटना सामने आई है। झाबुआ के जोबट में एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि जोबट थाना क्षेत्र के बड़ागुड़ा गांव में पत्नी ने पति की शराब पीने की आदत से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान राय सिंह के रूप में हुई है, जिसकी लाश संदिग्ध हालत में घर पर मिली थी।
मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने पुलिस को बताया कि राय सिंह की मौत के बाद से उसकी भाभी ललिता भी घर से गायब है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि राय सिंह की मौत दम घुटने से हुई है। शक के आधार पर जब पुलिस ने ललिता को तलाश कर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
ललिता ने बताया कि उसका पति रोज शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। तंग आकर उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी ललिता को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल साड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।
एसडीपीओ नीरज नामदेव ने बताया कि मृतक की पत्नी ने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने साड़ी से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी।
बता दें कि यूपी के मेरठ में एक महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और शव को ड्रम में सीमेंट से भर दिया था। इस खौफनाक घटना के बाद बरेली से भी कुछ ऐसी ही वारदात सामने आई। बरेली में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को चाय में जहर मिलाकर पीने के लिए दिया, जिसे पीने से शख्स की मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story