अन्य

बलात्कारी की मौत पर क्यों आंसू बहा रहा है विपक्ष : संजय निरुपम

jantaserishta.com
24 Sept 2024 8:46 AM IST
बलात्कारी की मौत पर क्यों आंसू बहा रहा है विपक्ष : संजय निरुपम
x
मुंबई: महाराष्ट्र के बदलापुर दुष्कर्म मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया । बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग की थी। हालांकि, इस घटना को लेकर शिवसेना नेता संजय निरुपम ने खुशी जाहिर की और उन्होंने विपक्ष से भी सवाल किए।
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, “बदलापुर में एक आरोपी ने दो मासूमों के साथ यौन शोषण किया था। आज पुलिस ने उस आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया, जो बहुत बड़ी खुशखबरी है। जिन लोगों को इस एनकाउंटर पर सवाल उठाना है और जिनके मन में ऐसे बलात्कारी के लिए प्रेम प्रकट हो रहा है, उनसे मेरा सवाल है कि वो बलात्कारी के साथ खड़े है या फिर महाराष्ट्र पुलिस के साथ।“
उन्होंने कहा, “जब बदलापुर की घटना घटी थी, तो कुछ लोग मांग कर रहे थे कि सरेआम इस बलात्कारी को फांसी दी जाए। मगर आज बलात्कारी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर फायरिंग करने का प्रयास किया और जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया, तो मुझे लगता है कि इससे बड़ी दूसरी कोई खुशखबरी नहीं हो सकती है।“
संजय निरुपम ने कहा, “मेरा विपक्ष से सिर्फ यही कहना है कि वो बलात्कारी के साथ खड़े होने के बजाय महाराष्ट्र पुलिस का साथ दें।“ बता दें कि बीते महीने अगस्त में बदलापुर में दो बच्चियों के साथ बलात्कार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले के आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना की पुष्टि की। डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपी को तलोजा जेल (रायगढ़) से बदलापुर शहर (ठाणे) लाया जा रहा था। रास्ते में उसने एक सब-इंस्पेक्टर नीलेश मोरे की बंदूक को छीनते हुए उस पर गोली चला दी। तभी मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की, जिससे वह मारा गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story