अन्य
कोलकाता रेप-मर्डर मामले में ममता बनर्जी का इस्तीफा क्यों नहीं मांग रहा विपक्ष: आचार्य प्रमोद कृष्णम
jantaserishta.com
19 Aug 2024 5:03 PM IST

x
गाजियाबाद: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लोक सेवकों की भर्ती पर दिए बयान को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी लोकतंत्र के नाम पर भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करें, जो लूटा है, उसका हिसाब देना होगा।"
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यूपीए-1 और यूपीए-2 में बहुत सारे ऐसे कानून बने, जिनका राहुल गांधी ने विरोध किया था। उन्होंने कई कानूनों को काला कानून बताया था। यूपीए-2 में बहुत सारी ऐसी बातें देखने को मिली थी। इस दौरान देश की संपदा को लूटा गया। उस पर उन्हें शर्म आनी चाहिए। जब प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते हैं तो वो बोलते हैं कि ये लोकतंत्र पर प्रहार है।"
उन्होंने ईडी और सीबीआई जांच का जिक्र करते हुए कहा, "केंद्रीय एजेंसियां जब भी किसी मामले की जांच करती है तो विपक्ष के नेता कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है। मैं कांग्रेस और राहुल गांधी से यही कहना चाहता हूं कि वह लोकतंत्र के नाम पर भ्रष्टाचार का समर्थन नहीं करें। 60 से 70 साल के बीच उन्होंने सरकार में रहकर देश की संपदा को लूटने का काम किया है। उन्हें एक-एक पाई का हिसाब देना होगा।"
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कोलकाता रेप-मर्डर मामले को लेकर विपक्ष पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "जब हाथरस का कांड हुआ तो विपक्षी नेता चिल्ला-चिल्लाकर सीएम योगी आदित्यनाथ का इस्तीफा मांग रहे थे। लेकिन, कोलकाता मामले में सब चुप हैं। कोई भी ममता बनर्जी का इस्तीफा नहीं मांग रहा है। विपक्षी नेताओं को सिर्फ अपने वोट बैंक की फिक्र है। अयोध्या कांड पर अखिलेश यादव, राहुल गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे ने चुप्पी साध ली। अगर वह आवाज उठाएंगे तो राम मंदिर और पीएम मोदी के खिलाफ बोलेंगे। विपक्ष का स्तर गिर गया है।"
उन्होंने झारखंड की राजनीति पर भी बात की और कहा, "चंपई सोरेन एक जमीनी नेता हैं, लेकिन उनका कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया गया। वह मुख्यमंत्री रहते हुए बहुत अच्छा काम कर रहे थे। मगर, उन्हें रातों-रात सीएम पद से हटा दिया गया। चंपई सोरेन बहुत ही सोच-समझकर फैसला लेंगे। मुझे ऐसा लगता है कि वह पीएम मोदी से काफी प्रभावित हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





