अन्य
नीट पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री मोदी खामोश क्यों?, शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा: उदित राज
jantaserishta.com
23 Jun 2024 2:17 PM IST

x
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले पर जमकर सियासत हो रही है। विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है। कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा है कि पेपर लीक मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश क्यों हैं? उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।
उदित राज ने कहा कि नीट में गड़बड़ी कोई पहली बार नहीं हुई है। एनटीए जितनी भी परीक्षा आयोजित करवा रही है, उन सभी में धांधली का मामला सामने आ रहा है। यह लगातार चौथी परीक्षा है, जो रद्द की जा रही है। छात्र कड़ी धूप में सेंटर पर परीक्षा देने पहुंचते हैं और उन्हें मालूम पड़ता है कि पेपर लीक हो गया है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कहीं ना कहीं इसमें सरकारी जांच एजेंसियों की कमी है और जो भी एजेंसी परीक्षा करवा रही है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वो बच्चों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' तो करते हैं, लेकिन इस मामले पर चुप्पी क्यों नहीं तोड़ रहे हैं?
उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बावजूद इसके जांच एजेंसियां कुछ नहीं कर पा रही हैं। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बता दें कि नीट पेपर लीक मामले में हो रही आलोचना के बीच केंद्र सरकार ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। शिक्षा मंत्रालय ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। वहीं, 23 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (नीट पीजी) को स्थगित कर दिया। परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





