अन्य

राहुल गांधी को देश की बात करने वाले नेता क्यों नापसंद हैं : प्रदीप भंडारी

jantaserishta.com
18 May 2025 8:43 AM IST
राहुल गांधी को देश की बात करने वाले नेता क्यों नापसंद हैं : प्रदीप भंडारी
x
नई दिल्ली: सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जयराम रमेश अपनी ही पार्टी के नेता शशि थरूर के नाम पर आपत्ति जता रहे हैं।
प्रदीप भंडारी ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी को आखिर क्यों हर वह नेता नापसंद है, जो भारत की बात करता है, चाहे भले ही वह उनकी पार्टी का ही क्यों न हो?
वहीं, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने शुक्रवार की सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से संपर्क कर 4 सांसदों के नाम मांगे थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने उसी दिन दोपहर तक चार नामों की सूची औपचारिक रूप से केंद्र सरकार को भेज दी थी।
इनमें पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री आनंद शर्मा, कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता गौरव गोगोई, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन और लोकसभा सांसद राजा बराड़ के नाम शामिल थे।
जयराम रमेश ने स्पष्ट किया कि उनकी आपत्ति शशि थरूर के नाम पर नहीं है, बल्कि इस प्रक्रिया पर है कि जब सरकार ने कांग्रेस से औपचारिक रूप से नाम मांगे थे, तो उन्हीं नामों को प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाना चाहिए था।
उन्होंने कहा, "अगर सरकार ने पहले ही तय कर रखा था कि कौन जाएगा, तो विपक्ष से नाम मांगने की जरूरत ही क्या थी?" उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह गंभीर कूटनीतिक विषयों को भी राजनीतिक लाभ के लिए मोड़ने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस का कहना है कि देशहित के इस संवेदनशील विषय पर सभी दलों को साथ लेकर चलना चाहिए और यदि नाम मांगे गए थे तो प्रक्रिया का सम्मान होना चाहिए।
इसके साथ ही कांग्रेस ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभिन्न देशों में जा रहे सर्वदलीय सांसद प्रतिनिधिमंडल के दौरे को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश एकजुट है और पाकिस्तान को सबक सिखाने के मामले में एक स्वर में बात रखनी चाहिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story