अन्य
मई में थोक महंगाई बढ़कर सवा साल के उच्चतम स्तर 2.61 प्रतिशत पर
jantaserishta.com
14 Jun 2024 2:03 PM IST

x
नई दिल्ली: सब्जियों, दालों तथा खाने-पीने की दूसरी चीजों की थोक कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से मई में थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति की दर बढ़कर 2.61 प्रतिशत पर पहुंच गई जो सवा साल का उच्चतम स्तर है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में खाद्य पदार्थों की थोक महंगाई दर 7.4 प्रतिशत रही। पिछले साल मई की तुलना में इस साल मई में आलू के दाम 64.05 प्रतिशत, प्याज के 58.05 प्रतिशत और सब्जियों के 32.42 प्रतिशत बढ़े। दालें 21.95 प्रतिशत, अनाज 9.01 प्रतिशत और फल 5.81 प्रतिशत महंगे हुए। दूध के दाम भी 3.61 फीसदी बढ़े।
इससे पहले अप्रैल में थोक महंगाई 1.26 प्रतिशत रही थी। वहीं, थोक महंगाई का मई का स्तर फरवरी 2023 (3.85 प्रतिशत) के बाद सबसे ज्यादा है। मई में रसोई गैस की थोक कीमत 2.48 फीसदी और पेट्रोल की 0.51 फीसदी बढ़ी जबकि डीजल में 1.06 प्रतिशत की गिरावट रही।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





