अन्य

'जो आया है, उसे जाना ही है...', हाथरस हादसे पर भोले बाबा की पहली प्रतिक्रिया

jantaserishta.com
18 July 2024 9:11 AM IST
जो आया है, उसे जाना ही है..., हाथरस हादसे पर भोले बाबा की पहली प्रतिक्रिया
x
कासगंज: यूपी के हाथरस में 2 जुलाई को भोले बाबा की सत्संग के बाद मची भगदड़ में 123 लोगों की जान चली गई थी। अब, स्वयंभू संत नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा ने आईएएनएस से खास बातचीत की है। उन्होंने कहा कि होनी को कोई नहीं टाल सकता है।
भोले बाबा ने कहा कि 2 जुलाई की घटना के बाद से वह अवसाद से ग्रसित हैं। लेकिन, होनी को कौन टाल सकता है, जो आया है उसे एक दिन तो जाना ही है, भले कोई आगे पीछे हो। हमारे वकील डॉ. एपी सिंह एवं हमें भी जैसा प्रत्यक्षदर्शियों ने विषैला स्प्रे के बारे में बताया, वह पूर्णत: सत्य है कि कोई न कोई साजिश जरूर हुई है।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने में लगे हुए हैं। लेकिन, हमें एसआईटी और न्यायिक आयोग की जांच पर पूरा भरोसा है। हमारे सभी अनुयायियों को भी पूरा भरोसा है। जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी होगा और साजिशकर्ता बेनकाब होंगे। हमने वकील डॉ. एपी सिंह के माध्यम से कमेटी के महापुरुषों से विनती की थी कि वह दिवंगत लोगों के परिजनों और इलाजरत घायलों के साथ तन-मन-धन से खड़े रहें। जिसको सभी महापुरुषों ने अपनी-अपनी सामर्थ्यनुसार मानना भी शुरू किया है और हम उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी जन्मभूमि निज प्रवास बहादुरनगर में हूं। सभी महामंत्र का सहारा ना छोड़ें, कठिन समय में सभी को सदमति और सद्बुद्धि प्राप्त होने का वही माध्यम है। नारायण साकार हरि की संपूर्ण ब्रह्मांड में सदा-सदा के लिए जय जयकार हो, जय जयकार हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story