अन्य

घटना कहीं भी हो, बिहार के लोग ही होते हैं हताहत : प्रशांत किशोर

jantaserishta.com
17 Feb 2025 8:44 AM IST
घटना कहीं भी हो, बिहार के लोग ही होते हैं हताहत : प्रशांत किशोर
x
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात मची भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना में हताहत हुए अधिकांश लोग बिहार के हैं।
प्रशांत किशोर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जो घटना हुई है, वह दुखद है। हालांकि, देश में कहीं भी कोई घटना होती है तो उसमें हताहत होने वाले लोग बिहार के ही होते हैं और दिल्ली में भी वैसा ही हुआ है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने भी इस भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दुर्घटना हुई है, कई लोगों की जान गई और कई लोग हताहत हुए हैं। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और गहरी संवेदना व्यक्त की है। मगर विपक्ष के नेता इस मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में जाने के लिए ट्रेन पकड़ने की उम्मीद में यात्रियों की भारी भीड़ प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर पहुंची। उसी समय यह घटना हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि 16 मृतकों की पहचान हो चुकी है। दो लोगों की पहचान अभी भी नहीं हो पाई है। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ और उसमें 18 लोगों की मौत के संबंध में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। डीसीपी रैंक के अधिकारी जांच दल का नेतृत्व कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story