अन्य

जहां मस्जिदों के नीचे मंदिर दबे, वहां देवता हो रहे प्रकट : मनोज तिवारी

jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:24 AM IST
जहां मस्जिदों के नीचे मंदिर दबे, वहां देवता हो रहे प्रकट : मनोज तिवारी
x
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश की हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजने वाले हिंदुस्तान को शांत नहीं रहने देना चाहते हैं। उनके इस बयान को लेकर भाजपा के नेता हमलावर हो गए हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि देश में जहां भी मस्जिदों के नीचे मंदिर दबे हैं, वहां देवता स्वयं प्रकट हो रहे हैं। कानून और संविधान के माध्यम से वे ऊपर आना चाहते हैं। वे कौन लोग हैं जो हमारे देश के आक्रमणकारियों द्वारा उठाए गए हर कदम को उचित ठहराना चाहते हैं? मुझे लगता है कि अखिलेश यादव भगवान कृष्ण का अपमान कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के लोकसभा में पहली बार बोलने पर मनोज तिवारी ने कहा, "मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह बैलेट पेपर से जीती हैं या ईवीएम से। कांग्रेस पार्टी के नेता बोलने से पहले कुछ सोचते नहीं हैं। चुनाव 2014 में शुरू नहीं हुए। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि साल 2009 या 2004 में चुनाव कैसे हुए थे। जब वे सत्ता में थे तो उन्होंने इस पर चर्चा क्यों नहीं की? जो चुनावी प्रक्रिया को समझते हैं, वे इस तरह की बात नहीं कर सकते।"
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष ने प्रियंका गांधी की बात बहुत ध्यान से सुनी और बीच में टोका-टाकी नहीं की। यही लोकतंत्र का असली सम्मान है। प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में पार्टी को निराश करने का काम किया है। जो कुछ संभावन उनके अंदर नजर आ रही थी, कहीं न कहीं आज उसको धक्का लगा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अपेक्षा उनकी भाषा में हमें शालीनता नजर आई, जो अच्छी बात है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story