अन्य
सरकार जब देशहित में कदम उठाएगी, विपक्ष उनका साथ देगा : कृष्णा अल्लावारु
jantaserishta.com
15 May 2025 8:29 AM IST

x
पटना: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि सरकार जब तक देश के हितों के लिए कदम उठाएगी, विपक्ष और जनता उनका साथ देगी। पटना में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बीएसएफ के जवान को पाकिस्तान द्वारा छोड़ दिए जाने पर कहा कि सेना के साथ देश, जनता, सरकार और विपक्ष है।
उन्होंने आगे कहा, सरकार जब तक देश के हितों के लिए कदम उठाएगी, विपक्ष और जनता उनका साथ देगी। मुझे लगता है कि सरकार को सेना को और मजबूती से साथ देने की जरूरत है।
इससे पहले पाकिस्तान ने भारत के बीएसएफ जवान पूर्णम कुमार शॉ को छोड़ दिया है। शॉ बुधवार को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत लौटे। वे 23 अप्रैल से पाकिस्तान के कब्जे में थे। पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे और तभी से पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में थे।
दरअसल, बिहार कांग्रेस 15 मई से पूरे प्रदेश में न्याय संवाद की श्रृंखला शुरू करने वाली है। इसमें शिक्षा, नौकरी और भागीदारी के सवाल को लेकर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी, उनसे बात कर उनके दुख और तकलीफों को सुनेगी। 15 मई को लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बिहार के दरभंगा आएंगे।
वहीं, बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी का बिहार आना स्वाभाविक है, क्योंकि चुनाव का समय है। लेकिन, विपक्ष के नेता की भूमिका में उनकी सजगता नहीं दिखाई दे रही है। अगर कोई नेता प्रतिपक्ष सजग हो, तो वह सरकार की नीतियों की खामियों को उजागर कर उसे सुधारने में मदद करता है, जिससे जनता का भला होता है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी, जिसे लोग अप्पू और पप्पू कहते हैं, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असफल रही है।
सीजफायर को लेकर भी विपक्ष के आरोपों पर विजय सिन्हा ने टिप्पणी की। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत किसी के दबाव में निर्णय नहीं लेता। उन्होंने कहा कि भारत शांति का पक्षधर है, लेकिन जब कोई शांति भंग करता है, तो उसे उसका जवाब उसी की भाषा में दिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने शब्दों से विश्व को चेताया, लेकिन यदि विपक्ष को वह चेतावनी समझ में नहीं आई, तो उस पर कुछ कहना व्यर्थ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





