अन्य

'जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है', 'फोर्स 3' की रिलीज डेट फाइनल

jantaserishta.com
15 April 2026 12:59 PM IST
जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है, फोर्स 3 की रिलीज डेट फाइनल
x
मुंबई: एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा दमदार एक्शन, नई स्टारकास्ट और मजबूत कहानी देखने को मिलेगी। फिल्म में जॉन अब्राहम अपने पुराने और लोकप्रिय किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह के रूप में लौटेंगे। वहीं इस बार उनके साथ नए चेहरों के तौर पर हर्षवर्धन राणे और तान्या मानिकतला भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस बीच जॉन अब्राहम ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया है।
दरअसल, फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल शुरू हो चुका है और पूरी टीम इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार करने में जुटी हुई है। इस बीच जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। यह एक एनिमेशन वीडियो है, जिसमें जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे बंदूक से फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''जब मजबूत ताकत और अडिग इरादे आमने-सामने आते हैं, तो एक तूफान पैदा होता है। फोर्स आ रही है! 'फोर्स 3' सिनेमाघरों में 19 मार्च 2027 को रिलीज होगी।''
रिलीज डेट सामने आने वाद दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म को लेकर कहा, "'फोर्स' मेरे दिल के बेहद करीब है। यह फ्रेंचाइजी हमेशा से अपनी मजबूत पहचान और रियलिस्टिक एक्शन के लिए जानी जाती रही है, जिसने दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। 'फोर्स 3' के जरिए मैं इस विरासत को आगे ले जा रहा हूं। मैं हर्षवर्धन राणे को एक नए एक्शन हीरो के रूप में पेश करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि उनमें वह सभी क्वालिटी मौजूद हैं जो एक मजबूत एक्शन स्टार के लिए जरूरी होते हैं।"
इस फिल्म का निर्देशन भुवन धूलिया कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'खाकी: द बिहार चैप्टर' और 'द फ्रीलांसर' जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। भुवन धूलिया ने कहा, ''मेरा इस फ्रैंचाइज़ी से पुराना जुड़ाव रहा है। यह फिल्म मेरे लिए किसी घर वापसी से कम नहीं है। जैसे ही मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे यह बेहद प्रभावशाली लगी और तभी मैंने इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला कर लिया।''
'फोर्स 3' का निर्माण जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जेए एंटरटेनमेंट और शील कुमार की कैरोलिना कॉर्पोरेशन मिलकर कर रहे हैं। फिल्म में हर्षवर्धन राणे पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन रहे हैं, हालांकि उनका किरदार अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं लाया गया है। वहीं दूसरी ओर, जॉन एक बार फिर अपने पुराने और पॉपुलर किरदार एसीपी यशवर्धन सिंह में नजर आएंगे।
हर्षवर्धन राणे ने इस फिल्म को अपने करियर के लिए एक बड़ा मौका बताया। उन्होंने कहा, "इस तरह की एक्शन फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। जॉन अब्राहम इंडस्ट्री में एक अलग पहचान रखते हैं, और उनके साथ काम करना प्रेरणादायक अनुभव है। निर्देशक भुवन धूलिया के साथ काम करना भी खास है। यह प्रोजेक्ट मेरे लिए एक सपने जैसा है।"
फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तान्या मानिकतला ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "दो दमदार कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी रोमांचक अनुभव जैसा है। मैं अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित हूं और इस भूमिका को पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाना चाहती हूं। 'फोर्स 3' मेरे करियर के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story