अन्य

'चुनाव सर पर है तो केजरीवाल को राम याद आए', 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज

jantaserishta.com
31 Dec 2024 8:12 AM IST
चुनाव सर पर है तो केजरीवाल को राम याद आए, पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज
x
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' की घोषणा पर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा जब वह मस्जिद के मौलवियों को तनख्वाह दे रहे थे, उस समय याद क्यों नहीं आया। अब चुनाव सर पर है तो केजरीवाल को राम याद आए हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "वे लोग 2013 से मस्जिद के इमाम और मौलवियों को तनख्वाह दे रहे हैं, तब उन्हें पुजारी और ग्रंथियों की क्यों याद नहीं आई? मंदिर के पुजारी और ग्रंथियां को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार सड़कों पर संघर्ष करती रही। इस मांग को लेकर हमने मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास का घेराव भी किया था। लेकिन आज जब चुनाव सर पर है, तो उनको राम याद आ रहे हैं। उनको लगा कि अब मौलवियों से काम नहीं चलेगा, पुजारी और ग्रंथि भी चाहिए। अरविंद केजरीवाल के झूठ का घड़ा भर चुका है, सभी लोग इस बात को जानते हैं।"
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार इस बात की पक्षधर रही है कि मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारे के ग्रंथियों को तनख्वाह मिलनी चाहिए। जब भी दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा, हम मान-सम्मान के साथ यह काम करेंगे।
महिला सम्मान राशि की तर्ज पर 'पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना' के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत और अरविंद केजरीवाल के खुद हनुमान मंदिर जाकर इसको करने पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "वह पहले बताएं कि कितनी योजनाओं का रजिस्ट्रेशन करते हैं? पंजाब में महिलाओं को 1,000 रुपये देने के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की, लेकिन आज तक एक बहन को पैसा नहीं मिला। दिल्ली में लोकसभा चुनाव से पहले गुलाब फॉर्म भरवाए कि सितंबर तक एक हजार रुपये देंगे, लेकिन आज तक नहीं दिया। ऐसे में मंदिर के पुजारी भी जानते हैं कि ये सिर्फ चुनाव के लिए घोषणा करेंगे, देने वाले नहीं हैं। घोषणाओं को कैसे पूरा किया जाता है, इसको भारतीय जनता पार्टी ने अन्य राज्यों में करके दिखाया है, अब दिल्ली में भी करके दिखाएगी।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story