अन्य

जब शूटिंग के दौरान बिग बी ने छुपा लिया था अपना जला हुआ हाथ

jantaserishta.com
1 Nov 2024 8:20 AM IST
जब शूटिंग के दौरान बिग बी ने छुपा लिया था अपना जला हुआ हाथ
x
मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन को एक बार दीपावली समारोह के दौरान पटाखों से हुई दुर्घटना के कारण हाथ में जख्म हो गया था। हालांकि, एक्टर ने कई फिल्मों की शूटिंग में अपने चोट को छुपाया। फिल्म ‘इंकलाब’ में उन्होंने अपना हाथ रुमाल में लपेटा था और ‘शराबी’ में उन्होंने अपना हाथ जेब में रख लिया था।
उन्होंने इस चुनौतीपूर्ण समय का जिक्र अपने ब्लॉग में किया। उन्होंने कहा, “काम जारी रहा। स्टाइल के लिए मैंने अपना हाथ रुमाल में लपेट लिया। लेकिन, इस बीच हमारा काम जारी रहा, जो कि जारी रहना चाहिए था। पहली 'मद्रास प्रोडक्शन' की फिल्म और दूसरी 'शराबी' थी। दोनों ही फिल्मों के लिए पर्दे के पीछे की कहानियां शानदार रहीं, लेकिन अब उनके बारे में बात करना सही नहीं रहेगा।"
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे के बाद दिग्गज अभिनेता को लगभग दो महीने तक निराशा का सामना करना पड़ा। वह अपने अंगूठे और तर्जनी को हिलाने में बहुत परेशानी महसूस कर रहे थे।
दो साल के अंतराल के बाद बच्चन परिवार ने 2022 में एक बार फिर भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने जलसा में इस समारोह की सह-मेजबानी की। 2023 में परिवार ने दिवाली पार्टी नहीं करने का फैसला किया और ऐश्वर्या त्योहार से पहले मुंबई से बाहर चली गईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story