अन्य

जब आलिया ने रणबीर से पूछा था, 'किशोर कुमार कौन हैं'

jantaserishta.com
25 Nov 2024 8:30 AM IST
जब आलिया ने रणबीर से पूछा था, किशोर कुमार कौन हैं
x
मुंबई: गोवा में चल रहे 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचे ‘रॉकस्टार’ अभिनेता रणबीर कपूर ने कई मजेदार किस्से शेयर किए।
रणबीर ने बताया, “पहली बार जब मैं आलिया से मिला तो उसने मुझसे पूछा कि किशोर कुमार कौन हैं? मुझे ऐसा लगता है कि जब नए कलाकार आते हैं तो लोग पुराने कलाकारों को भूल जाते हैं। ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम अपनी जड़ों को याद रखें।“
अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपने दादा राज कपूर पर फिल्माई गई 1959 की फिल्म ‘अनाड़ी’ का गाना “किसी की मुस्कुराहटों पे” बेहद पसंद है। रणबीर ने कहा, "किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार" मेरे पसंदीदा गानों में से एक है। यह पहला गाना है, जो मैंने अपनी दो साल की बेटी राहा को सुनाया था। मैं 80 के दशक का बच्चा हूं और यह गाना मेरा एंथम है।“
इस बीच ऋषिकेश मुखर्जी द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘अनाड़ी’ की बात करें तो उसमें राज कपूर के साथ नूतन, मोतीलाल और ललिता पवार अहम रोल में थे। यह उन कुछ फिल्मों में से एक थी जिसमें ललिता पवार ने सकारात्मक भूमिका निभाई थी।
इस बीच, रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेता के लिए यह साल काफी शानदार रहा है। अभिनेता ने ‘एनिमल’ के साथ ही कई बड़ी हिट फिल्में दीं। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता ‘धूम 4’ में भी दिखाई देंगे।
रणबीर कपूर ने साल 2022 में अभिनेत्री आलिया भट्ट से शादी की थी। मुंबई में हुए शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा खास दोस्त ही शामिल हुए थे। इसके बाद कपल ने उसी साल बेटी राहा का स्वागत किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story