अन्य
4.7 अरब लोगों का यह बर्फ और हिम खेल मेला विश्व के लिए क्या लेकर आएगा?
jantaserishta.com
10 Feb 2025 8:17 AM IST

x
बीजिंग: गत 7 फरवरी की शाम को चीन के हेइलोंगच्यांग प्रांत के हार्बिन में 9वें एशियाई शीतकालीन खेल शुरू हुए। कई विदेशी मीडिया उद्घाटन समारोह में प्रदर्शित समृद्ध सांस्कृतिक और तकनीकी तत्वों को देखकर आश्चर्यचकित हुए और उन्होंने टिप्पणी की कि उन्होंने चीनी संस्कृति की सुंदरता और एशिया के साथ आगे बढ़ने की शक्ति का अनुभव किया।
यह दूसरी बार है जब चीन ने पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक के बाद किसी प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय व्यापक बर्फ और हिम खेल मेले की मेजबानी की है। इस मेले में एशिया के 34 देशों और क्षेत्रों से 1,270 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया और भाग लेने वाले देशों और क्षेत्रों तथा एथलीटों की संख्या में नये रिकॉर्ड स्थापित हुए। इनमें संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे देशों ने भी अपने प्रतिनिधिमंडल भेजे, जहां साल भर बहुत कम या बिल्कुल भी बर्फ नहीं पड़ती।
दक्षिण कोरिया के टुमॉरो न्यूज ने टिप्पणी की कि बड़े पैमाने पर खेल आयोजनों की निरंतर मेजबानी "चीन की मजबूत ताकत" को दर्शाती है। कुछ विश्लेषकों ने बताया कि हाल के वर्षों में चीन के शीतकालीन खेलों का तेजी से विकास हुआ है और 30 करोड़ से अधिक चीनी लोग इसमें भाग ले रहे हैं, जिससे चीन के बर्फ और हिम खेलों के प्रतिस्पर्धात्मक स्तर में काफी सुधार हुआ है। आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख के विचार में, हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेल न केवल पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक की विरासत की निरंतरता है, बल्कि चीन, और यहां तक कि दुनिया में शीतकालीन खेलों के विकास के लिए निरंतर प्रेरक शक्ति भी प्रदान करता है।
पेइचिंग शीतकालीन ओलंपिक से लेकर हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेलों तक, चीनी सरकार की सटीक नीतियों और स्थानीय संसाधन लाभों से लाभान्वित होकर, चीन का बर्फ और हिम उद्योग एक "ठंडे" संसाधन से "गर्म" उद्योग में परिवर्तित हो रहा है, जिससे बर्फ खेल, बर्फ संस्कृति, बर्फ उपकरण, और बर्फ पर्यटन की संपूर्ण उद्योग श्रृंखला के विकास को बढ़ावा मिल रहा है। वह "बर्फ और हिम भी सोने और चांदी के पहाड़ हैं" कहावत की स्पष्ट व्याख्या करता है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स और अन्य मीडिया ने टिप्पणी की कि चीन की बर्फ और हिम अर्थव्यवस्था का विकास दुनिया के लिए अधिक अवसर प्रदान करेगा।
हार्बिन एशियाई शीतकालीन खेलों के आयोजन ने शीतकालीन खेलों के विकास को नई प्रेरक शक्ति प्रदान की है, 4.7 अरब एशियाई लोगों की एकता को बढ़ावा दिया है, विश्व अर्थव्यवस्था को गति दी है, तथा एशियाई ओलंपिक परिषद के आदर्श वाक्य "हमेशा आगे बढ़ते रहना" को व्यवहार में लाया है। इस अर्थ में, यह ओलंपिक आंदोलन और विश्व को चीन की ओर से एक और नववर्ष का उपहार है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





