अन्य
पश्चिम बंगाल हमारा है, न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए : विवेक अग्निहोत्री
jantaserishta.com
22 Aug 2024 8:42 AM IST

x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के साथ हुए घिनौने अपराध के खिलाफ एक प्रदर्शन रैली में शामिल होने के लिए फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बुधवार को यहां आए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हमारा है और न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए।
ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मानवता को शर्मसार कर देने वाली इस घटना को लेकर बंगाल सहित पूरे देश के लोगों में आक्रोश है। वास्तविक मुद्दे को लेकर फिल्म बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री ने मीडिया से कहा, "ऐसे मामलों में महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है, सिर्फ दिखावा होता है। देश हमारा है, पश्चिम बंगाल हमारा है। न्याय के लिए देश के युवाओं को लड़ाई लड़नी चाहिए।"
उन्होंने आगे कहा कि देश की आजादी के पहले से पश्चिम बंगाल में रेप को राजनीतिक हथियार के रूप में यहां के माफियाओं के लिए उपयोग किया जाता था। देश आजाद हुआ, तो माफिया पाकिस्तान नहीं गए, वे यहीं रहे और कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हो गए। कम्युनिस्ट गए तो वे कांग्रेस के पास आ गए और वही माफिया आज राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के साथ हैं।
विवेक अग्निहोत्री ने सवाल किया कि आखिरकार पश्चिम बंगाल की सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच के खिलाफ क्यों खड़ी होती है। इससे पहले संदेशखाली मामले में भी यही हुआ था। जब तक बंगाल में रेप को राजनीति के साथ जोड़ा जाएगा, तब तक यहां पर महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेंगी।
कोलकाता जाने से पहले मंगलवार को विवेक ने पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि यह घटना सिर्फ कोलकाता ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शर्म की बात है। इस मामले में जितनी भी आवाज उठाई जाए कम है।
कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को एक ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गुस्साए डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। देश भर के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। वहीं, 14 अगस्त की देर रात उसी अस्पताल में भीड़ ने घुसकर तोड़फोड़ की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





