अन्य

पश्चिम बंगाल सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही : गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
21 Nov 2024 8:15 AM IST
पश्चिम बंगाल सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही : गिरिराज सिंह
x
कोलकाता: भाजपा नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नहीं है। ममता बनर्जी की सरकार किम जोंग उन की तरह काम कर रही है।
गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। यहां कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करता। मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं, सीएम किम जोंग उन की तरह काम कर रही हैं।
किम जोंग उन के सामने अगर कोई विरोधी बोल दे तो उसको मौत की सजा मिलती है। बंगाल में ना हमारी बेटी सुरक्षित है और ना लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने ममता सरकार को किम जोंग उन की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि किम जोंग उन की सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलती।
इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड एग्जिट पोल के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर ज्यादा कुछ नहीं बोलता। हरियाणा में तो मुझे हरा दिया था। हालांकि, उन्होंने कहा है दोनों राज्यों में एनडीए की सरकार बनेगी।
केंद्रीय मंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि जब कानून-व्यवस्था ठीक रहती है तो इंडस्ट्री फलती-फूलती है। प्रदेश से इंडस्ट्री पलायन कर रही हैं। कभी प्रदेश 'मदर ऑफ टेक्सटाइल' (वस्त्र की जननी) था। बाद की सरकारों ने और ममता बनर्जी से इसे तबाह कर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेता सुकांत मजूमदार की गिरफ्तारी पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुकांत मजूमदार को गिरफ्तार करना इस सरकार की कायरता है। कानून की धज्जियां उड़ाना है। जो भी इस सरकार के खिलाफ बोलेगा उसे भी ये गिरफ्तार करेंगे। हमें डर लगता है कि कहीं सच बात राज्यपाल ना बोल दें और उन्हें ये गिरफ्तार ना कर लें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story