अन्य

वजन घटाने से कैंसर का खतरा होगा कम: स्टडी

jantaserishta.com
22 Jun 2024 5:28 PM IST
वजन घटाने से कैंसर का खतरा होगा कम: स्टडी
x
सैन फ्रांसिस्को: इन दिनों ज्यादातर लोग मोटापे के चलते काफी परेशान हैं। अनहेल्दी डाइट और खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों का वजन बढ़ता जा रहा है। सही वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा वजन वाले लोगों को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, स्ट्रोक और कैंसर का खतरा बना रहता है। वहीं आप अगर वजन कम करते हैं, तो आप इन सभी बीमारियों से बचे रहेंगे। एक नई स्टडी में दावा किया गया है कि वजन कम करने से मोटापे से संबंधित कैंसर का खतरा कम होता है।
अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन पत्रिका में प्रकाशित स्टडी में 172 मरीजों को शामिल किया गया जो 1,00,143 लोगों के नियंत्रण समूह में थे। उनकी जिनकी निगरानी की गई, लेकिन उपचार नहीं दिया गया। इसके अलावा 5,329 केस थे।
केस में शामिल लोगों का औसत बॉडी मास इंडेक्स (अध्ययन का हिस्सा बनते समय बीएमआई) 34.2 था और नियंत्रण समूह के लिए 34.5 था, जिसे अमेरिका स्थित रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार मोटापा माना जाता है। हर कैंसर एंडप्वाइंट के लिए मरीज में कैंसर का पता चलने से पहले तीसरे, पांचवें और 10वें साल के बीएमआई बदलाव के आकलन के लिए लॉजिस्टिक रिग्रेशन मॉडल का इस्तेमाल किया गया और नियंत्रण समूह से उनकी तुलना की गई। स्टडी में पाया गया कि प्राइमरी कैंसर एंडप्वाइट्स में रीनल सेल कार्सिनोमा (तीन साल), मल्टीपल मायलोमा (10 साल), और एंडोमेट्रियल कैंसर (तीन और पांच साल) के लिए जोखिम कम हो गया था।
क्लीवलैंड क्लिनिक में क्लिनिकल फेलो केंडा अल्क्वाटली ने कहा, "यह स्टडी इस बात पर जोर देता है कि यह समझना ​​कितना जरूरी है कि मोटापा एक लंबे समय तक रहने वाली बीमारी है।" उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि ये नतीजे हमें यह समझने में मदद कर सकते हैं कि हम मोटापे से ग्रस्त मरीजों में कैंसर सहित संबंधित बीमारियों को दूर करने के लिए वजन घटाने का उपयोग कैसे कर सकते हैं।"
शोधकर्ताओं के अनुसार, मोटापा ज्यादा एस्ट्रोजन और बढ़े हुए इंसुलिन के चलते कम से कम 13 तरह के कैंसर के जोखिमों से जुड़ा हुआ है, इसमें स्तन, गुर्दे, अंडाशय, यकृत और अग्नाशय के कैंसर शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story