अन्य

साप्ताहिक राशिफल (10 जून से 16 जून 2024)

jantaserishta.com
9 Jun 2024 4:11 AM GMT
साप्ताहिक राशिफल (10 जून से 16 जून 2024)
x
लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, अपना पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति। इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है। आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
मेष राशि : इस सप्ताह आप अपने कारोबार को लेकर नयी योजनाएं बना सकते हैं। यश कीर्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का अनुभव हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें तथा व्यर्थ के मानसिक तनाव से बचें, स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं बनी रह सकती हैं।
वृषभ राशि : सप्ताह की शुरुआत कुछ उलझनों के साथ हो सकती है। भाग्य का साथ कम प्राप्त होगा। शरीर में आलस्य की अधिकता हो सकती है जिसके चलते काम में अवरोध हो सकता है। अतः इससे बचें। वैवाहिक तथा पारिवारिक माहौल सुकून भरा बना रहेगा। सुखों में वृद्धि हो सकती है तथा भोग विलास से संबंधित चीजों पर खर्च हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं तथा रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशि : इस सप्ताह धन को लेकर चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्र तथा कमीशन के कार्यों से अचानक धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। चेहरे तथा त्वचा से सम्बंधित किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या उभर सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी तथा अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। दैनिक वार्तालाप मैं अपनी भाषा शैली पर ध्यान दें और तनाव से बचें।
कर्क राशि : सप्ताह की शुरुआत में आत्मविश्वास डगमगा सकता है जो सप्ताह के मध्य से ठीक हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारी वर्ग किसी पर आंख मूंद कर विश्वास करने से बचें, उत्तम रहेगा। कारोबार में नयी योजना बनेगी। वाद-विवाद से दूर रहें। किस्मत आपका भरपूर साथ देगी। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस कर सकते हैं।
सिंह राशि : इस सप्ताह रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा जिसके चलते आपके कार्य आसानी से पूर्ण हो जायेंगे। नया मकान खरीद सकते हैं तथा अपने घर पर किसी प्रकार का खर्चा कर सकते हैं। अचानक यात्रा तथा खर्चे से परेशानी हो सकती है। जो जातक नौकरी तथा व्यवसाय की तलाश में हैं उनको सफलता प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक जीवन में मधुरता रहेगी।
कन्या राशि : इस सप्ताह आपके मान सम्मान में वृद्धि होने के अच्छे संकेत हैं। नौकरी तथा व्यापारिक वर्ग के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नयी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र से सम्बंधित नए ऑफर आपको प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से तकलीफ मिल सकती है। धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि : इस सप्ताह धन लाभ को लेकर स्तिथियां अच्छी बनी रह सकती हैं। व्यापार कर रहे लोगों के नए काम में लाभ होने के पूर्ण आसार बने रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र मैं कठिनाइयों का अनुभव हो सकता है। प्रॉपटी से सम्बंधित कार्यों में अड़चनें मिल सकती हैं। माता को कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
वृश्चिक राशि : इस सप्ताह आपके अंदर आलस्य बढ़ सकता है। अतः आलस्य से बचें। पुरानी चली आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता से सुख मिलेगा तथा कई प्रकार के सुखों में वृदि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। अविवाहित लोगों को अपना प्यार मिलने की संभावना बनेगी तथा विवाह हेतु प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के योग हो सकते हैं।
धनु राशि : इस सप्ताह आपके स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को नया जॉब मिल सकता है तथा कहीं दूसरी जगह ट्रांसफर हो सकता है। धन लाभ को लेकर स्थितियां आपके पक्ष में बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य से सम्बंधित छोटे-मोटे विकार बने रह सकते हैं। अतः आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें। नए वस्त्र आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।
मकर राशि : इस सप्ताह आपका मन कई प्रकार की दुविधाओं से घिरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, अतः सतर्क रहें। जॉब कर रहे लोगों के लिए समय अच्छा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से सम्बंधित सभी कार्य आसानी से संपन्न होते रहेंगे। अचानक से हुए धन लाभ से मन प्रसन्न होगा। किसी भी तरह के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। वाणी पर नियंत्रण रखें।
कुंभ राशि : इस सप्ताह की शुरुआत में कुम्भ राशि वाले जातकों को किसी प्रकार का तनाव परेशान कर सकता है। खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। यात्राओं के योग बन सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा रह सकता है। अगर नयी जॉब के लिए प्लान कर रहे हैं तो यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा तथा कई प्रकार के लाभों की प्राप्ति हो सकती है।
मीन राशि : इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा सभी रुके काम पूर्ण होंगे। पुरानी चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। पराक्रम बढ़ेगा। भाइयों से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। माता से सुख मिलेगा तथा कई प्रकार के सुखों में वृद्धि होगी। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए अधिक मेहनत वाला समय साबित हो सकता है। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
प्रस्तुति : कलाशांति ज्योतिष

Next Story