अन्य

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, होली के दिन बारिश से तापमान में गिरावट

jantaserishta.com
15 March 2025 8:25 AM IST
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, होली के दिन बारिश से तापमान में गिरावट
x
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली, और शाम के समय बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
भारतीय मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि होली के दिन हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर करीब तीन बजे से एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश शुरू हुई, लेकिन शाम होते-होते बारिश तेज हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 15 और 16 मार्च को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, 16 मार्च को मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी दिल्ली में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल छा गए। शाम होते-होते कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
नोएडा और गुरुग्राम समेत कई अन्य जगहों पर भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। लेकिन शाम की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम ठंडा और सुहावना हो गया। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव के कारण तापमान में गिरावट जारी रह सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story