अन्य

अफगानिस्तान में मिला हथियारों का जखीरा, एंटी एयरक्राफ्ट गन भी बरामद

jantaserishta.com
28 Oct 2024 2:17 PM IST
अफगानिस्तान में मिला हथियारों का जखीरा, एंटी एयरक्राफ्ट गन भी बरामद
x
काबुल: अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत में सोमवार को हथियारों का जखीरा बरामद किया गया। इसमें एंटी एयरक्राफ्ट गन भी शाम‍िल है। प्रांतीय पुलिस कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि पुलिस ने सोमवार को उत्तरी अफगानिस्तान के फरयाब प्रांत के अलमार जिले से कई तरह के हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। इसमें एंटी एयरक्राफ्ट गन सहित कई हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं।
समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ ने पुलिस के बयान का हवाला देते हुए बताया कि पुलिस को इलाके से एक असॉल्ट राइफल, एक मोर्टार, वॉकी-टॉकी के तीन सेट, अनगिनत गोले और अन्‍य सैन्य उपकरण मिले हैं। पुलिस ने बयान में उन सभी लोगों से आग्रह किया है, जो हथियार और सैन्य उपकरणों को अवैध रूप से रखते हैं। उन्होंने कहा कि वे इसे पुलिस को सौंप दें।
युद्धग्रस्त देश में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने अगस्त 2021 में पद संभालने के बाद से युद्धक टैंकों सहित हजारों हथियार और गोला बारूद इकट्ठा किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story