अन्य
हम हरियाणा की सभी 90 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव : आलोक शर्मा
jantaserishta.com
11 Sept 2024 8:44 AM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक शर्मा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच चल रहे गठबंधन के कयासों पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हैरान करने वाली बात है कि आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची भी सामने आ चुकी है, लेकिन अभी तक दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर रास्ता साफ नहीं हो पाया है। अब ऐसे में क्या फैसला लिया जाएगा, ये तो वही बता पाएंगे।
‘कांग्रेस-आप’ के गठबंधन को लेकर चल रही चर्चा पर आलोक शर्मा ने कहा, “इस दिशा में हमने पहल की थी। मुझे यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि यह एक सकारात्मक पहल थी। मैं खुद निजी तौर पर इसका स्वागत करता हूं। खास बात यह है कि दोनों तरफ से सकारात्मक पहल थी, लेकिन कल अचानक आम आदमी पार्टी ने क्या किया, क्यों किया, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।”
उन्होंने कहा, “आम आदमी पार्टी ने कल उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और आज दूसरी की है। मैं यह तो नहीं कह सकता हूं कि गठबंधन पर पूरी तरह से विराम लग चुका है, लेकिन हां...इतना जरूर स्पष्ट कर देना चाहूंगा कि अब संभावनाएं न के बराबर हैं। अब हम 90 की 90 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और 70 से ज्यादा जीतेंगे।”
बता दें कि कुछ दिनों से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और आम आदमी पाटी के बीच गठबंधन को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ‘आप’ कांग्रेस से 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों से ज्यादा देने को तैयार नहीं है। इसे लेकर दोनों दलों के बीच चर्चा जोरों पर है। लेकिन, अभी तक यह चर्चा अपने सार्थक पड़ाव पर नहीं पहुंच पाई है।
उधर, आम आदमी पार्टी अब तक उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। इसके बाद से माना जा रहा है कि गठबंधन के आसार अब समाप्त हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





