अन्य

बीएसएफ जवान की वापसी का हमें पूरा विश्वास था : सुकांत मजूमदार

jantaserishta.com
15 May 2025 8:47 AM IST
बीएसएफ जवान की वापसी का हमें पूरा विश्वास था : सुकांत मजूमदार
x
नई दिल्ली: 23 अप्रैल को गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपने कब्जे में ले लिया था। भारत सरकार के प्रयासों के बाद वे बुधवार को लौट आए। पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है और जवान के परिवार को शुभकामनाएं दी हैं।
बीएसएफ जवान की भारत वापसी के बाद केंद्रीय मंत्री और बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने वीडियो संदेश जारी कर कहा, लगभग 22 दिन बाद हमारे बीएसएफ के जवान पूर्णम कुमार शॉ भारत वापस लौट आए हैं। सरकार और पार्टी के रूप में भाजपा उनके साथ रही। हम शुरुआत से ही बोल रहे थे कि उन्हें वापस लाएंगे। उनके परिवार के साथ मैं संपर्क में रहा। मैंने उनकी पत्नी को आश्वस्त किया था कि हम उन्हें वापस लाएंगे।
मजूमदार ने आगे कहा, आज बदला हुआ भारत है, जो अपने जवानों को वापस लेकर आता है। पूर्व में भी हम अभिनंदन को वापस लाए थे और इस बार भी हम पूर्णम कुमार शॉ को वापस लाए हैं। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बधाई देता हूं। उनके कार्यों की वजह से पूर्णम शॉ वापस लौटे हैं।
पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने गोलीबारी कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके एक दिन बाद 23 अप्रैल को पूर्णम कुमार शॉ गलती से पाकिस्तान की सीमा चले गए और उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया। इसके बाद से भारत सरकार लगातार उनकी वापसी के लिए प्रयासरत थी। बीच में भारत-पाकिस्तान के बीच बने संघर्ष की स्थिति ने उनके लिए राह मुश्किल की थी। लेकिन, भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ की संयुक्त वार्ता के बाद उनकी अटारी स्थित संयुक्त चेक पोस्ट के माध्यम से शांति पूर्ण तरीके से वापसी हो गई। वे बुधवार सुबह 10:30 बजे भारत लौटे।
पूर्णम कुमार शॉ बंगाल से संबंध रखते हैं। 23 अप्रैल को जब उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने पकड़ लिया तो उनकी गर्भवती पत्नी रजनी शॉ बॉर्डर के पास पहुंच गई थी और सेना से जल्द पति की वापसी की मांग की थी। उस समय सेना ने उन्हें पूर्णम की वापसी का आश्वासन देकर भेजा था। भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष ने उनकी चिंता बढ़ाई थी। रजनी शॉ पति की वापसी से बेहद खुश हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story